Kishore Kumar Hits

Rajesh Roshan - Sancha Naam Tera lyrics

Artist: Rajesh Roshan

album: Julie (Original Motion Picture Soundtrack)


साँचा नाम तेरा, ओ, साँचा नाम तेरा
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा, तू श्याम मेरा
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती
हर रंग में तू, संग में है
चाहे साँझ हो चाहे सवेरा
साँचा नाम तेरा
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

मैं तुझमें खोई रे, दूजा ना कोई रे
आ, जागी या सोई रे, तू एक अपना, जीवन सपना
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती
मैंने बिगाड़ा हर काम अपना
तूने सँवारा हर काम मेरा
साँचा नाम तेरा
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

दुख-सुख की धारा, तू है किनारा
मन मोहन प्यारा, सबका खिवैया कृष्ण कन्है़या
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती
तोड़ के ये मन मंदिर बना दूँ
हो, मन के मंदिर में धाम तेरा
साँचा नाम तेरा, तू श्याम मेरा
साँचा नाम तेरा, तू श्याम मेरा
सगरा जगत है झूठा साथी
टूटे दीपक, बुझ जाए बाती
हर रंग में तू, संग में है
चाहे साँझ हो चाहे सवेरा
साँचा नाम तेरा
तू श्याम मेरा, साँचा नाम तेरा

Поcмотреть все песни артиста

Other albums by the artist

Similar artists