Kishore Kumar Hits

Kavita Seth - Saawan Ki Barsi Badariya lyrics

Artist: Kavita Seth

album: Saawan Ki Barsi Badariya


सावन की बरसी बदरिया, घर आजा, साँवरिया
सावन की बरसी बदरिया, घर आजा, साँवरिया
भीगी मोरी झीनी चुनरिया, घर आजा, साँवरिया
सावन की बरसी बदरिया, घर आजा, साँवरिया

चमके बिजुरिया तो मैं डर जाऊँ
चले पुरवैया तो मैं घबराऊँ
चमके बिजुरिया तो मैं डर जाऊँ
चले पुरवैया तो मैं घबराऊँ
बाली है मोरी उमरिया...
बाली है मोरी उमरिया, घर आजा, साँवरिया
सावन की बरसी बदरिया, घर आजा, साँवरिया

झूले पड़े, कैसे झूलूँ अकेली?
ढूँढूँ मैं होंठों पे तेरी हथेली
झूले पड़े, कैसे झूलूँ अकेली?
ढूँढूँ मैं होंठों पे तेरी हथेली
सूनी मेरे मन की अटरिया...
सूनी मेरे मन की अटरिया, घर आजा, साँवरिया
सावन की बरसी बदरिया, घर आजा साँवरिया
भीगी मोरी झीनी चुनरिया, घर आजा, साँवरिया
सावन की बरसी बदरिया, घर आजा, साँवरिया

Поcмотреть все песни артиста

Other albums by the artist

Similar artists