Kishore Kumar Hits

Fateh Ali Khan - Haman Hai Ishq Mastana lyrics

Artist: Fateh Ali Khan

album: Haman Hai Ishq Mastana


हमन है इश्क मस्ताना, हमन को होशियारी क्या?
रहें आजाद या जग में, हमन दुनिया से यारी क्या?
जो बिछुड़े हैं पियारे से, भटकते दर-ब-दर फिरते,
हमारा यार है हम में, हमन को इंतजारी क्या?
खलक सब नाम अपने को, बहुत कर सिर पटकती है,
हमन हरिनाम रांचा है, हमन दुनिया से यारी क्या?
न पल बिछुड़े पिया हमसे, न हम बिछड़े पियारे से,
उन्हीं से नेह लागा है, हमन को बेकरारी क्या?
कबीरा इश्क का माता, दुई को दूर कर दिल से,
जो चलना राह नाज़ुक है, हमन सर बोझ भारी क्या?

Поcмотреть все песни артиста

Other albums by the artist

Similar artists